फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Search operation continues in search of missing laborers

लापता मजदूरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 20 Jul 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Search operation continues in search of missing laborers
कालसी। उत्तराखंड जल विद्युत निगम द्वारा संचालित छिबरौ पावर हाउस से लापता दो मजदूरों की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, किंतु मजदूरों का कुछ पता नहीं लग पाया है। विदित है कि जल विद्युत गृह की टनल के अंदर टरबाइन का पेंटिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर गायब हो गए थे। जिसको लेकर मजदूरों के परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने विद्युत गृह प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बीते रविवार को जमकर हंगामा किया था। रविवार से ही कालसी थाना पुलिस, जल पुलिस तथा एसडीआरएफ आदि की टीम लापता मजदूरों को ढूंढने में लगी हुई हैं। उप जिलाधिकारी कालसी संगीता कनौजिया ने बताया कि लापता मजदूरों को ढूंढने के लिए चलाया जा रहा सर्च अभियान जारी है, किंतु अभी तक लापता मजदूरों का कुछ नहीं पता चल पाया है। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान जारी रहेगा। प्रशासन सर्च अभियान पर निगाह रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed