{"_id":"5faae9958ebc3e9bbf6b47a9","slug":"se-office-workers-worked-with-black-lace-dehradun-news-drn3616740110","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : एसई कार्यालय के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : एसई कार्यालय के कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया काम
Wed, 11 Nov 2020 10:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसई नगरीय कार्यालय में कर्मचारियों के केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने मंगलवार को काला फीता बांधकर काम किया।
विज्ञापन
दरअसल, एसई नगरीय कार्यालय में कर्मचारियों के केबिन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ऊर्जा कामगार संगठन लगातार कैमरे हटाने की मांग कर रहा है। संगठन का कहना है इससे कर्मचारियों की गोपनीयता भंग हो रही है। इस संबंध में संगठन की एसई से वार्ता भी हुई थी।
विज्ञापन
इसमें एसई ने कैमरे हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी अभी तक कैमरे नहीं हटाए गए। इसको लेकर कर्मचारी आंदोलित है। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष एससी शर्मा ने कहा कि नौ से 11 तारीख तक काला फीता बांधकर काम किया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 23 को एसई कार्यालय कौलागढ़ पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन