फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF's Rajendra conquers Mount Kilimanjaro peak

एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ ने फतह की माउंट किलीमंजारो चोटी

Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
SDRF's Rajendra conquers Mount Kilimanjaro peak
एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किलीमंजारों को फतह कर नया कीर्तिमान रचा है। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड के ऐसे पहले जवान हैं जिन्होंने तीन दिन के अंतराल में माउंट को दो बार फतह करने का रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन

21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया था। 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान व 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं तथा लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ द्वारा लगातार 9 घंटे 16 किलोमीटर पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5.20 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 7 बजकर 50 मिनट) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया। जिसके बाद 26 फरवरी की रात 12 बजे राजेंद्र टीम के अन्य सदस्यों के साथ पुन: डबल समिट के लिए रवाना हुए। सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ एसडीआरएफ का ध्वज फहराकर उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान हैं जिसके द्वारा तीन दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को दो बार सफल आरोहण का रिकार्ड बनाया है। सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने आरक्षी राजेंद्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed