फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF Rescues 45 tourists in uttarakhand

उत्तराखंडः बुग्याल में फंसे 45 पर्यटकों का किया रेस्क्यू, दो की बिगड़ी तबियत

Thu, 12 Apr 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 12 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
SDRF Rescues 45 tourists in uttarakhand
Rescue - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड मोरी ब्लॉक के चाईंशील बुग्याल में फंसे 45 पर्यटकों को बृहस्पतिवार को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान पैदल रास्ते में दो अन्य पर्यटकों का स्वास्थ्य बिगड़ गया। इनमें एक पर्यटक को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर देहरादून पहुंचाया गया है, जबकि दूसरे पर्यटक को लाने के लिए शुक्रवार को हेलीकाप्टर की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि बीते 8 से 10 अप्रैल के बीच यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 48 सदस्यीय पर्यटक दल उत्तरकाशी एवं हिमाचल प्रदेश की सीमा पर 3600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चाईंशील बुग्याल की ट्रैकिंग पर गया था। बीते मंगलवार को मौसम खराब होने पर आईटी कंपनी में कार्यरत ठाणे महाराष्ट्र निवासी सुमित सदानंद कावले (33 वर्ष) दल से बिछुड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के रास्ता भटकने की सूचना मिलते ही राजस्व, वन एवं एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। बुधवार सुबह इस टीम ने कैंप साइट से कुछ दूरी पर लापता पर्यटक सुमित का शव बरामद किया।
 

मृत पर्यटक के शव और अन्य पर्यटकों को साथ लेकर लौटी

SDRF Rescues 45 tourists in uttarakhand
Rescue - फोटो : AmarUjala

बुधवार को ही यह टीम मृत पर्यटक के शव और अन्य पर्यटकों को साथ लेकर लौट रही थी, लेकिन चाईंशील से करीब छह किमी नीचे काशमोल्टी थाच में ज्वालापुर हरिद्वार निवासी प्रदीप कुमार एवं राजकोट गुजरात निवासी दिलीप जाधव की तबियत बिगड़ गई।

पैदल उन्हें नीचे लाने की स्थिति नहीं बनने पर रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की गई। शेष पर्यटकों को रेस्क्यू टीम ने बृहस्पतिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया।

मृतक पर्यटक का शव लेने के लिए उनके छोटे भाई गौरव और मौसा विपिन पाटिल पहुंच गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को हेलीकॉप्टर से दिलीप जाधव को रेस्क्यू कर देहरादून पहुंचा दिया गया है। उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दूसरे पर्यटक को लेने के लिए शुक्रवार को फिर हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed