गंगा नदी में तैर रहा था कांवड़िया, अचानक लगा डूबने, लेकिन तभी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। एक कांवड़िया गंगा नदी में डुबकी लगा रहा था। तेज बहाव में वह बहने लगा। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसे रेस्क्यू कर दिया। जानिए, पूरा मामला...
हालांकि यह कोई नया मामला नहीं है। इस तरह के मामले आए दिन हरिद्वार में देखे जा रहे हैं। काबिलेगौर है कि उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे चुका है। लिहाजा गंगा नदी उफान पर है।
गंगा नदी पर तैरने पर लगाई जा चुकी है पाबंदी
बता दें कि कुछ रोज पहले ही ऋषिकेश पुलिस ने गंगा नदी में तैरने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इसके लिए 24 घंटे नदी के तट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
इसके अलावा गंगा नदी में किसी के डूबने की स्थिति के लिए स्पेशल जल पुलिस भी 24 घंटे के लिए मुस्तैद की गई है।