फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDRF launched a search operation for the second day.

Dehradun News: एसडीआरएफ ने दूसरे दिन चलाया तलाशी अभियान, चालक का नहीं लगा सुराग

Tue, 17 Feb 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
SDRF launched a search operation for the second day.
- त्यूणी-सनैल मोटर मार्ग पर टोंस में गिरा था लोडर वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



त्यूणी। त्यूणी-सनैल मोटर मार्ग पर रिषाणु गांव में डाडू खड्ड के पास सोमवार को लोडर वाहन (पिकअप) के टोंस नदी में गिरने के बाद लापता हुए हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सारी गांव निवासी चालक साहिल (19) का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ और पुलिस ने दिनभर नदी, किनारों और उससे लगे जंगल में तलाशी अभियान चलाया। थाना प्रभारी त्यूणी अश्विनी बलूनी ने बताया कि वाहन चालक हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से बगीचे में गोबर डालकर सहसपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलटते हुए सीधा नदी में समा गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नदी में क्षतिग्रस्त वाहन पड़ा था लेकिन आसपास चालक नहीं था। एक यात्री वाहन से त्यूणी में उतर गया था, उसने ही चालक की पहचान की। मंगलवार को एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने फिर तलाशी अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक उसका कोई अता-पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि चालक के नदी में बहने की आशंका है। बुधवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed