पिथौरागढ़: डीडीहाट के एसडीएम की गाड़ी खाई में गिरी, सिर और गर्दन में आई गंभीर चोटें
- सिर पर लगे आठ टांके, दो होमगार्ड भी घायल, खतरे से बाहर
- घाट में धौलादेवी के वीडीओ की कार पर गिरा बोल्डर, जख्मी हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में विभागीय कार्य से रविवार को जौलजीबी की ओर जा रहे डीडीहाट के एसडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी की गाड़ी (यूके05जीए0122) अस्कोट में 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गोस्वामी के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, वाहन में सवार होमगार्ड लक्ष्मी प्रसाद और लक्ष्मण सिंह को मामूली चोटें आईं हैं।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने तीनों को खाई से निकालकर अस्कोट के खोलिया क्लीनिक में उनका इलाज करवाया। इसके बाद उन्हें ओगला पहुंचाया गया। यहां से उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। सर्जन डॉ. लाल सिंह बोरा ने बताया कि एसडीएम के सिर पर आठ टांके लगे हैं।
चलती का पर गिरा बोल्डर
उधर, घाट पुल के पास रविवार को चलती कार यूके (05सी7084) पर बोल्डर गिरने से धौलादेवी अल्मोड़ा के ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार (28) पुत्र देव राम निवासी वड्डा घायल हो गए। उनकी कार के परखचे उड़ गए।
हादसे के वक्त वह धौलादेवी से घर लौट रहे थे। घाट चौकी पुलिस टीम ने किसी तरह उन्हें कार से बाहर निकालकर प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजा। गुरना मंदिर के पास 108 वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। उनके पैर में फैक्चर बताया जा रहा है।