फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sdm molest woman officer in dehradun.

महिला से टॉयलेट में छेड़छाड़ करने वाले SDM की 'छुट्टी'

Wed, 17 Feb 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Feb 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
sdm molest woman officer in dehradun.

एसडीएम सदर के पद से मोहन सिंह बर्निया की छुट्टी होने को मॉल में कथित छेड़छाड़ प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं।

विज्ञापन


देहरादून स्थित सचिवालय के समीप स्थित एक माल में शुक्रवार रात एक महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथी की पिटाई की गई थी। इस मामले में एसडीएम सदर मोहन सिंह बर्निया के अलावा एक मंत्री के करीबी पर आरोप लगे थे।
विज्ञापन


पीड़िता के साथी के अलावा एसडीएम की तरफ से तहरीर दी गई थी, लेकिन पीड़िता की तरफ से किसी के सामने न आने पर मामला दर्ज नहीं हुआ।

ट्रांसफर के बाद उठने लगे कई तरह के सवाल

sdm molest woman officer in dehradun.

मामले में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध जताते हुए बर्निया पर कार्रवाई की मांग की थी। यही वजह है कि मंगलवार को बर्निया का एसडीएम सदर से जीएमवीएन महाप्रबंधक के पद पर ट्रांसफर आदेश हुए तो विभाग में ही कई तरह के सवाल उठने लग गए।

एडीएम की जांच शुरू

जिलाधिकारी रविनाथ रमन के निर्देश पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व) झरना कामठान ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी की ओर से डीएम से अनुरोध किया गया था। एसएसपी का कहना था कि मामले में हालांकि पीड़ित पक्ष सामने नहीं आ रहा है, फिर भी प्रशासन चाहे तो किसी वरिष्ठ अधिकारी से आरोपों की जांच कराई जा सकती है।

इस पर डीएम ने एडीएम को जांच के आदेश दिए थे। एडीएम ने डालनवाला पुलिस से घटना के वक्त आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले दोनों पक्षों के नाम पते की जानकारी मांगी है। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहना उचित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed