फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sdm beaten during encroachment removed in dehradun

देहरादून: अतिक्रमण हटाने गए SDM पर कब्जाधारियों ने लाठी-डंडों किया हमला, मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Apr 2018 11:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sdm beaten during encroachment removed in dehradun
sdm

ग्राम पंचायत पुरकुल की जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम पर कब्जाधारियों ने हमला बोल दिया। मारपीट में हमलावरों ने लाठी डंडों से एसडीएम सदर प्रत्युष सिंह के सिर पर वार किया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करते हुए कब्जा करने वाले दो सगे भाईयों समेत मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत पुरकुल की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम सदर प्रत्युष सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन से प्रशासन ने पंचायत की जमीन पर किए गए पक्के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां मौजूद राजेश शर्मा व चिरंजीव शर्मा प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे। लेकिन राजस्व विभाग टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। विरोध कर रहे कब्जाधारियों ने एसडीएम व टीम के अन्य अधिकारियों से गालीगलौच करते हुए हाथापाई करने लगे।

Sdm beaten during encroachment removed in dehradun
sdm

इससे वहां आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हाथापाई में एसडीएम के शर्ट की जेब भी फाड़ डाली। विवाद बढ़ने पर कब्जाधारियों के समर्थन में 10-15 पंद्रह लोग लाठी डंडे लेकर घटनास्थल पर आ गए। मारपीट में डंडे के वार से एसडीएम के सिर में चोट आई है।

लेखपाल हुकम चंद पाल की ओर से हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। राजपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि एसडीएम का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने सगे भाई राजेश शर्मा व चिरंजीव शर्मा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर शाम दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह था मामला
ग्राम पंचायत पुरकुल में राजेश शर्मा व चिरंजीव शर्मा ने करीब दो-तीन बीघा जमीन खरीदी है। उन पर आरोप है कि इस जमीन की आड़ में इतनी ही पंचायत भूमि पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कर दिया। जिसमें मकान का गेट, चारदीवारी, डेयरी आदि का निर्माण किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से कई बार जिला प्रशासन से अतिक्रमण की शिकायत की गई। जिस पर एसडीएम सदर कार्रवाई करने लिए टीम के साथ पहुंचे तो उन पर हमला बोल दिया गया।

सरकारी काम के दौरान लोक सेवक पर हमला करना गंभीर अपराध है। इस मामले में प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियम सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
-एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed