फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sdm and chancellor red beacon remove from car

कुलपति-एसडीएम ने खुद उतारी गाड़ी से बत्ती

Fri, 13 Dec 2013 09:16 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 13 Dec 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
sdm and chancellor red beacon remove from car

हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति और हरिद्वार के एसडीएम की गाड़ी पर लगी लाल-नीली बत्ती शुक्रवार को उतर गई।

विज्ञापन


अधिकारियों की पहल
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद दोनों ने जिम्मेदारी का परिचय देते हुए अपने वाहनों से बत्ती उतरवा दी। दोनों अधिकारियों ने पहल की है। अनाधिकृत तौर पर लाल-नीली बत्ती लगाए अफसरों को इनसे सीख लेनी चाहिए।

गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति की गाड़ी पर दशकों से लालबत्ती  लगी थी। मौजूदा सत्र से कार्यभार संभालने वाले कुलपति प्रो. सुरेंद्र कुमार के मुताबिक पहले उन्हें बताया गया था कि विश्वविद्यालय ने इसके लिए अनुमति ले रखी है।
विज्ञापन


कुलपति के मुताबिक लालबत्ती पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद उन्होंने बत्ती को ढकवा दिया था। शुक्रवार को उन्होंने अपनी गाड़ी से बत्ती उतरवा दी। शुक्रवार को कुलपति बिना बत्ती की गाड़ी से अपने ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर हरिद्वार के एसडीएम सदर सोहन सिंह ने भी शुक्रवार को अपनी गाड़ी से नीली बत्ती उतार दी। एसडीएम नीली बत्ती लगाने के लिए अधिकृत ही नहीं है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर पहले से ही नीली बत्ती लगी थी। नियमों का पालन करते हुए उन्होंने बत्ती उतरवा दी है।

बत्ती उतारने के लिए सीडीओ को चाहिए आदेश

जिले की मुखिया जिलाधिकारी कह रही हैं कि अनधिकृत तौर पर लगी लाल-नीली बत्ती उतरवाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से पत्र मिला है। वहीं दूसरी ओर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कह रहे हैं कि ऐसा कोई आदेश उन्हें नहीं मिला तो वह क्यों अपनी गाड़ी से नीली बत्ती उतारें।


परिवहन विभाग के पत्र और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद जिले में सीडीओ और एडीएम अपनी गाड़ियों पर नीली बत्ती लगाए दौड़ते रहे। एक तरफ जहां गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति और एसडीएम सदर ने अपने वाहनों से बत्ती उतार ली, वहीं इन अफसरों पर अभी कोई फर्क नहीं पड़ा है। सीडीओ तो नीली बत्ती उतारने जैसा कोई आदेश होने से ही इनकार कर रहे हैं।

मुझे गाड़ी से नीली बत्ती उतारनी चाहिए, ऐसा कोई आदेश नहीं मिला है। मैं गाड़ी पर नीली बत्ती नहीं लगा सकता, ऐसा आदेश कहां है।
- वीएस धनिक, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed