फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Screening of film on Victoria Cross Gabar Singh Negi

Dehradun News: विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी पर बनी फिल्म का प्रदर्शन

Mon, 11 Mar 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Screening of film on Victoria Cross Gabar Singh Negi
I
विज्ञापन

IIदून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में हुआ प्रदर्शन, जय प्रकाश पंवार ने किया है निर्देशन
I
I
I
Iदून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से संस्थान के सभागार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी के शहादत दिवस पर उन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। ''''विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी'''' डॉक्यूमेंट्री 30 मिनट की है। इस फिल्म का निर्देशन फिल्मकार व लेखक जय प्रकाश पंवार ने किया।

I
Iफिल्म की पटकथा व शोध आलेख साहित्यकार डॉ. मुनिराम सकलानी ने लिखी है। संस्कृति विभाग उत्तराखंड के आर्थिक सहयोग से इस फिल्म का निर्माण श्रीदेव सुमन साहित्य व शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में गायत्री आर्ट्स की ओर से किया गया है। गबर सिंह नेगी को प्रथम विश्व के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना में एक बहादुर सैनिक के रूप में जाना जाता है। जिन्हें युद्ध में असाधारण वीरता के लिए विक्टोरिया क्रॉस का सर्वोच्च और सबसे प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार दिया गया। गबर सिंह नेगी अक्टूबर 1913 में ब्रिटिश भारत सेना की एक रेजिमेंट सेकेंड गढ़वाल राइफल की बटालियन में बतौर सैनिक शामिल हो गए थे। इस अवसर पर जनकवि डॉ. अतुल शर्मा, विनोद सकलानी, शिव जोशी, शैलेंद्र नौटियाल और सुंदर सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed