फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scott for girl security in dehradun school

अब यहां एस्कॉर्ट की सुरक्षा में स्कूल जाएंगी छात्राएं, शिक्षा विभाग ने तैयार की योजना

Fri, 13 Jul 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Jul 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Scott for girl security in dehradun school
भूपिंदर कौर औलख

राजधानी के राजपुर रोड स्थित बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को अब एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी। उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर तक एस्कॉर्ट सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। छेड़खानी की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ने के बाद विभाग ने इसकी योजना तैयार की है। 

विज्ञापन


सचिवालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड की छात्राओं ने प्रधानाचार्या और अन्य विभागीय अधिकारियों से छेड़खानी की शिकायत की है।
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि घर से स्कूल के बीच शोहदे उनसे कई जगह छेड़खानी करते हैं। पैदल चलते हुए और गाड़ी में भी अश्लील फब्तियां कसी जाती हैं। इससे छात्राएं खासी डरी हुई हैं। यहां तक कि कई छात्राओं ने डर से स्कूल तक छोड़ने की चेतावनी दे डाली है। प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि उन्होंने इन शिकायतों से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सचिव ने दिए छात्राओं के लिए एस्कॉर्ट योजना शुरू करने के निर्देश

Scott for girl security in dehradun school
school

इसके बाद शिक्षा सचिव ने छात्राओं के लिए एस्कॉर्ट योजना शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गवर्नर्स अवॉर्ड-2018 के बाद राजभवन परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिक्षा सचिव डॉ. भूपिंदर कौर औलख ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा बेहद अहम है।

शिकायत करने वाली विद्यालय की करीब 50-60 छात्राओं को एस्कॉर्ट सुविधा के तहत उन्हें घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाने के लिए एस्कॉर्ट के रूप में किसी को तैनात किया जाएगा।

हर छात्रा के साथ एक की तैनाती की जाएगी, जो छात्रा के परिजन भी हो सकते हैं। इसके एवज में विभाग की ओर से उन्हें प्रतिमाह धनराशि दी जाएगी। छात्राओं की सुविधा के लिए विभाग बस खरीदने की योजना भी बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed