फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scooter and Jeep Collide on mussoorie Kempty Road, Youth Died and two injured

मसूरी कैंपटी मार्ग पर जीप से टकराकर स्कूटकर सवार की मौत, विकासनगर में लोडर के नीचे दबने से सफाई कर्मचारी ने तोड़ा दम

Sun, 12 Apr 2020 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Apr 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Scooter and Jeep Collide on mussoorie Kempty Road, Youth Died and two injured
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में मसूरी कैंपटी मार्ग पर दोपहर करीब दो बजे दर्दनाक हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटर दूसरी तरफ से आ रही यूटिलिटी जीप से टकरा गया, जिसमें स्कूटर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी और बेटी गंभीर घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


रविवार को मसूरी से कैंपटी की ओर जाते वक्त एक स्कूटर व यूटीलिटी जीप संख्या यूके 07सीए 3120 में टक्कर हो गई। कैंपटी थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि हादसे में बुरी तरह से घायल जबर सिंह पुत्र जीता उम्र 45 साल को उस जीप से मसूरी सिविल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं, पारो देवी पत्नी जबर सिंह उम्र 42 साल, बेटी काजल उम्र 16 साल पुत्री जबर सिंह ग्राम ढुईक पट्टी गोडर जिला उत्तरकाशी व हाल निवासी संतरा देवी कैंपटी, गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर पलटा लोडर, सफाई कर्मचारी की मौत, दो घायल

डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े को डंप कर विकासनगर आ रहा पालिका का एक छोटा लोडर डॉक्टरगंज के पास पत्थर से टकराकर पलट गया। इससे वाहन में सवार एक सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार चालक संदीप (33) पुत्र मेहर सिंह, अनुज (20) पुत्र पिंटू और राहुल (23) पुत्र ऋषिपाल तीनों निवासी वाल्मीकि बस्ती विकासनगर छोटे लोडर पर सवार होकर कूड़े को डंप कर वापस लौट रहे थे। राहुल लोडर के डाले पर सवार था। डॉक्टरगंज के पास वाहन सड़क पर पड़े पत्थर से टकराने के बाद पलट गया। इससे राहुल डाले के नीचे दब गया।

आसपास रहने वाले लोगों ने लोडर को सीधा कर तीनों घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।  दो माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। वह पालिका में ठेकेदारी पर काम करता था। नगरपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा और ईओ बीएल आर्य ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed