फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scientists tell the age of monsoon.

क्या आपको पता है मानसून की 'उम्र'? नहीं, तो पढ़ें

Thu, 08 Oct 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Oct 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
scientists tell the age of monsoon.

वर्तमान मानसून की उम्र का राज वैज्ञानिकों ने खोल दिया है। और यह राज अरब महासागर में ग्लोबीजेरीना बोलाइडिस नामक सूक्ष्म जीव के जीवाश्म की जांच से पता चला है।

विज्ञापन


वर्तमान मानसून आज से एक करोड़ 30 लाख साल पहले अस्तित्व में आया। उसके पहले मानसून का ऐसा सिस्टम नहीं था। मानसून जिस स्वरूप में आज है, वह 70 लाख साल पुराना है। अरब महासागर में ग्लोबीजेरीना बोलाइडिस नामक जीव के जीवाश्म से यह पता चला है।
विज्ञापन


वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला ‘हिमालय-कराकोरम-तिब्बत’ के दूसरे दिन यह शोध प्रस्तुत किया गया। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. एके गुप्ता की अगुवाई में आईआईटी खड़गपुर के विज्ञानियों की टीम ने अरब महासागर के ओमान मार्जिन और ओवन रिज से समुद्र ‘ड्रिलिंग’ के माध्यम से जीवाश्म के सैंपल प्राप्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 विज्ञानियों ने पेश किया ये शोध

scientists tell the age of monsoon.

डॉ. गुप्ता ने बताया कि जब समर मानसून की गति अधिक होती थी तो इन जीवाश्मों की संख्या बढ़ जाती थी। तेज हवाओं के कारण समुद्र का पानी अधिक हिलोरे भरता है। इससे समुद्र तल के पौष्टिक तत्व ऊपर आ जाते हैं। इसी से इन जीवों की संख्या बढ़ जाती रही।

उन्होंने बताया कि 70 लाख साल से मानसूनी हवाएं एक ही तरह के क्रम में बह रही हैं। शोध में बताया गया कि एक करोड़ 30 लाख साल पहले जलवायु परिवर्तन हुआ था जिससे मॉडर्न मानसून सिस्टम ने जन्म लिया।

इसके बाद इसमें धीरे-धीरे बदलाव से मानसून मौजूदा शक्ल में आ गया। इसके अलावा डॉ. नाटा वोगली, बीएस कोटलिया, जूलिया डी सिग्योर समेत 17 विज्ञानियों ने स्लाइड के माध्यम से समय-समय पर जलवायु परिवर्तन में होने वाले बदलाव के संबंध में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed