{"_id":"5e31e7cd8ebc3e7d5b70cdd2","slug":"science-experiments-made-life-easier-city-news-drn3343660199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में दूसरे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में दूसरे दिन
विज्ञापन
एमकेपी इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में छात्राओं को अपने मॉड?
देहरादून। विज्ञान के प्रयोगों ने आम आदमी का जीवन आसान कर दिया है। कई ऐसे मॉडल हैं, जिनका हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। सुबह उठने से सोने तक हम इन प्रयोगों से घिरे रहते हैं। जिला स्तरीय इंस्पायर प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदर्शित मॉडल का निरीक्षण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी आरएस रावत ने यह बातें कही।
बुधवार को एमकेपी इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी के दूसरे दिन सहसपुर और विकासनगर के 88 प्रतिभागियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। दून विवि के प्रोफेसर डॉ. विपिन सैनी, यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान के डॉ. हिमानी गुलेरिया ने सभी मॉडल का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं ने उन्हें विस्तार से मॉडल के संबंध में जानकारी दी।
स्मार्ट वर्किंग स्टिक फॉर विजुअली हैंडीकैप्ड, गोबर एवं कचरे से ईंधन बनाने के लिए मशीन, प्लास्टिक से ईंधन बनाने के मॉडल, मिट्टी की सहायता से बने एयर कंडीशनर, जैविक कचरे से बायोगैस निर्माण और उत्सर्जिज कार्बन उपयोग आधारित मॉडल की उन्होंने सराहना की। इस अवसर पर अवनीश उनियाल, वीपी सिंह, जसपाल सिंह नेगी, रमेश प्रसाद बडोनी, संजय मौर्य, दलजीत सिंह, रूपराम नेगी, आशीष डबराल, पवन कुमार शर्मा, महावीर प्रसाद सेमवाल, सुधीर कांति, आरती ममगाई, ऋचा जुयाल आदि मौजूद रहे।