फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schools will open from today after winter vacation Cold and fog still persist Roorkee Uttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: शीतकालीन अवकाश के बाद आज से खुलेंगे स्कूल, अभी ठंड और कोहरा बरकरार, असमंजस में अभिभावक

Mon, 29 Jan 2024 08:45 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की।
संवाद न्यूज एजेंसी,रुड़की। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Jan 2024 08:45 AM IST
सार

घना कोहरा और ठंड बरकरार होने से अभिभावक चिंतित हैं, कि बच्चों को स्कूल भेजा जाए या नहीं। एक जनवरी से 14 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन
Schools will open from today after winter vacation Cold and fog still persist Roorkee Uttarakhand Weather News
ठंड कोहरा - फोटो : Ambala

विस्तार

एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल आज से पूरी तरह खुल जाएंगे। स्कूलों के खुलने पर छोटे बच्चों की परेशानी हो सकती है। अभी कोहरे और कड़ाके की ठंड बरकरार है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए असमंजस में फंस गए हैं।

विज्ञापन

एक जनवरी से 14 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गए थे। इसके बाद 14 तक मौसम साफ होने के बजाय बिगड़ता चला गया। ऐसे में स्कूलों में अवकाश भी बढ़ते गया। लगातार स्कूल बंद होने से निजी स्कूल संचालकों ने छात्राें को ऑनलाइन होम वर्क देना शुरू कर दिया था। वहीं 26 जनवरी के अवकाश के बाद कुछ निजी स्कूल अगले दिन खोले गए थे। जबकि अधिकांश स्कूल संचालकों शनिवार का भी अवकाश घोषित कर सोमवार से स्कूल नियत समय पर खोलने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...कांग्रेस सम्मेलन: 40 मिनट के भाषण में जमकर बरसे खरगे, स्थानीय मुद्दों को दी धार, अग्निवीर को बताया धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार यानी आज शहर के सभी निजी और सरकारी स्कूल खोले जा रहे हैं। घना कोहरा और ठंड बरकरार होने से अभिभावक चिंतित हैं। अभिभावक सतेंद्र सिंह, मनोज गुसाईं, प्रिया, टीना सैनी, नीलेश आदि का कहना है कि सुबह काफी ठंड पड़ रही है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed