फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress conference in dehradun Mallikarjun Kharge speech gave edge to local issues called Agniveer a fraud

कांग्रेस सम्मेलन: 40 मिनट के भाषण में जमकर बरसे खरगे, स्थानीय मुद्दों को दी धार, अग्निवीर को बताया धोखा

Mon, 29 Jan 2024 03:30 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 03:30 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने दोपहर 3:05 बजे अपने भाषण की शुरुआत की। भाजपा की मोदी सरकार के साथ ही उन्होंने पांचों लोकसभा के मद्देनजर राज्य की धामी सरकार को भी निशाने पर लिया।

विज्ञापन
Congress conference in dehradun Mallikarjun Kharge speech gave edge to local issues called Agniveer a fraud
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 40 मिनट के अपने भाषण में राष्ट्रीय के साथ ही स्थानीय मुद्दों को नई धार दे गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता तक इन मुद्दों को पहुंचाएं। उन्हें समझाएं कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर निकालना होगा। वरना उनका जुल्म ऐसे ही चलता रहेगा। अंकिता जैसी बेटियां ऐसे ही शिकार होती रहेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने दोपहर 3:05 बजे अपने भाषण की शुरुआत की। भाजपा की मोदी सरकार के साथ ही उन्होंने पांचों लोकसभा के मद्देनजर राज्य की धामी सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने स्थानीय मुद्दों के आधार पर आह्वान किया कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर निकालना होगा। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उसकी हत्या करने वालों को भाजपाई बगल में लिए घूमते हैं।
विज्ञापन


: मल्लिकार्जुन खरगे ने किया लोकसभा चुनाव का शंखनाद, पीएम मोदी पर साधा निशाना, पढ़ें भाषण की खास बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, ऐसी न जाने कितनी हत्याएं हुई हैं। किसे मालूम। उन्होंने जोशीमठ भू-धंसाव पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा, जो घर गिर गए, उनको बीजेपी ने नहीं देखा। उस हादसे में भी बीजेपी ने जनता की मदद नहीं की। ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्या करना चाहिए? इसका उपाय और सोच उनके पास नहीं है। कहा, प्रदेश कांग्रेस लगातार इन मुद्दों को उठाती आ रही है। खरगे ने मंच से सभी कार्यकर्ताओं के बीच इन मुद्दों पर आगामी चुनाव में उतरने की सीख दी।

अग्निवीर युवाओं के साथ धोखा
खरगे ने कहा, सरकार नौजवानों को ठगने के लिए अग्निवीर योजना लाई। इस योजना में चार साल तक अग्निवीर बनाया जाएगा, लेकिन इसके बाद उसका क्या होगा? क्या वो रास्ते पर घूमेगा? उसे भर्ती क्यों नहीं करेंगे? जिन युवाओं ने पहले की भर्ती प्रक्रिया में तैयारी की थी, वो अग्निवीर योजना के चलते सड़क पर संघर्ष करने पर मजबूर हैं। दूसरी भर्तियों की उम्र निकल रही है। खरगे ने कार्यकर्ताओं को अग्निवीर भर्ती मुद्दे से जोड़ते हुए कहा, उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं, जो हिमालय की गोद में रहकर पूरे देश की रक्षा करते हैं। यहां के लोग देश की रक्षा को अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं, लेकिन आज कल पीएम मोदी देश को बचाने का क्रेडिट भी उत्तराखंड के बदले, खुद को ही दे रहे हैं।

30 लाख खाली पदों से बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
खरगे ने अपने भाषण में बेरोजगारी के मुद्दे को कई विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती से जोड़कर उठाया। कहा, सरकारी विभागों में आज 30 लाख रिक्तियां हैं, लेकिन हर साल दो करोड़ को रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही। आरोप लगाया, यूजीसी के ताजा नोटिफिकेशन के हिसाब से अब विश्वविद्यालयों में आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। जो मोदी की मेरिट में आएगा, उसे ही नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed