{"_id":"6a948ee32c5e25e6b9022ef8","slug":"schools-emptying-out-in-chakrata-kalsi-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1054467-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता-कालसी में खाली हो रहे स्कूल, डीईओ के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता-कालसी में खाली हो रहे स्कूल, डीईओ के घेराव की चेतावनी
Mon, 31 Aug 2026 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों में किए जा रहे शिक्षकों के लगातार तबादलों से चकराता और कालसी ब्लॉक की शिक्षा व्यवस्था चरमराने लगी है। समायोजन और अनुरोध के आधार पर हो रहे इन तबादलों के कारण कई स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे रह गए हैं, जबकि कुछ शिक्षक-विहीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं।
क्षेत्र पंचायत संगठन के प्रदेश संयोजक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने इस पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि शिक्षकों के अभाव में ग्रामीण नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावक बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने को मजबूर हैं। एक ओर विभाग जिले में पद रिक्त न होने का हवाला देकर नई नियुक्तियां नहीं कर रहा, वहीं तबादलों से पद खाली हो रहे हैं। उन्होंने चकराता और कालसी के स्कूलों का तत्काल आकलन कर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी से वार्ता के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का घेराव किया जाएगा।