{"_id":"5ca2ba64bdec2260e22ad1f1","slug":"schools-are-not-implementing-ncert-courses-in-vikas-nagar-of-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने में कर रहे आनाकानी, अभिभावक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने में कर रहे आनाकानी, अभिभावक नाराज
Tue, 02 Apr 2019 10:26 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने में की जा रही आनाकानी पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। लोगों ने कहा कि कुछ शिक्षण संस्थानों की ओर से अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में लोगों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अन्य पाठ्यक्रम की पुस्तकें लागू नहीं करने के आदेश के बावजूद कई शिक्षण संस्थान संचालक इन दिनों विद्यालय में स्टॉल लगा कर किताबें बेच रहे हैं।
निजी शिक्षण संस्थानों की हठधर्मिता से जाहिर है कि इन संस्थानों के मालिक छात्रों के भविष्य के बजाय निजी हित को वरीयता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी शिक्षण संस्थान शिक्षण के बजाय शिक्षा का बाजारीकरण करने पर उतारू हैं।
विज्ञापन
संस्थान में ही दुकान खोलकर ड्रेस व किताबों के साथ ही टिफिन बाक्स और अन्य सामग्री बेची जा रही है। जबकि, कुछ संस्थान संचालक निश्चित दुकान से पाठ्य पुस्तक व अन्य सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य कर रहे हैं।

लोगों ने शिक्षा मंत्री से सरकार के नियमों की अवहेलना करने वाले सभी निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संदीप दुबे, विष्णु दुबे, दिलशाद अहमद, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।
शिक्षा अधिकारियों से इस मसले पर जानकारी लेकर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। - कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम, विकासनगर
शिक्षा अधिकारियों से इस मसले पर जानकारी लेकर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। - कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम, विकासनगर