फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schoolgirls out of hostel in devprayag

उत्तराखंड: छात्राओं को छात्रावास से किया बाहर, बाजार में गुजारनी पड़ी रात

Fri, 13 Jul 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Fri, 13 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirls out of hostel in devprayag

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में छात्राओं को बिना सूचना के छात्रावास से बाहर करने पर अभिभावकों ने महिला आयोग में शिकायत करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


संस्थान ने बिना सूचना के पांच छात्राओं को छात्रावास से बाहर कर दिया था। जिस पर इन छात्राओं को बाजार में किसी परिचित के यहां रात गुजारनी पड़ी। वहीं संस्कृत संस्थान प्रशासन का कहना है कि संस्थान में महिला छात्रावास की सुविधा नहीं है। पूर्व में छात्राओं को संस्थान ने स्वयं की जिम्मेदारी पर छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराई थी। संस्थान को उम्मीद थी कि उन्हें महिला छात्रावास की अनुमति मिल जाएगी। अनुमति न मिलने पर छात्राओं को छात्रावास खाली करने के लिए एक माह पूर्व सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में शास्त्री तृतीय वर्ष में अध्ययनरत 5 छात्राओं के अभिभावकों नें संस्थान प्रशासन पर छात्रओं को बिना सूचना के छात्रावास से बाहर किए जाने का आरोप लगाया है। अभिभावक दिनेश प्रसाद नौटियाल, भूषण जमूड़ी, मोहन लाल बहुगुणा आदि ने बताया कि उनकी पुत्रियां विगत 2 वर्षों से छात्रावास में रह रही थी। लेकिन पिछले 9 जुलाई को जब शाम करीब 4 बजे छात्राएं अवकाश के बाद संस्थान में पहुंची तो प्राचार्य ने यह कह कर उन्हें छात्रावास से बाहर कर दिया कि उन्हें छात्रावास में रहने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के यह कहने पर कि रात को वह कहां रहेंगे, प्राचार्य ने होटल में कमरा लेकर रहने को कहा। अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटियों को उस रात बाजार में किसी परिचित के यहां रहना पड़ा। अभिभावकों ने कहा कि संस्थान ने छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। इसके खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की जाएगी। 


वहीं संस्थान के प्राचार्य डी. सुब्बारायडू ने कहा कि संस्थान में महिला छात्रावास की सुविधा नहीं है। पूर्व में संस्थान अपनी जिम्मेदारी पर छात्राओं को छात्रावास सुविधा उपलब्ध करा रहा था। संस्थान को उम्मीद थी कि महिला छात्रावास की अनुमति मिल जाएगी। लेकिन अनुमति नहीं मिली है। जिससे कमेटी ने निर्णय लिया कि छात्राओं का छात्रावास में रखना उचित नहीं है। इस संबंध में छात्राओं को एक माह पूर्व सूचित कर दिया गया था।  

दो छात्राओं ने छोड़ा संस्थान 
छात्रावास से बाहर किए जाने के बाद दो छात्राओं ने संस्थान छोड़ दिया है। उक्त दोनों छात्राओं ने अन्य संस्थान में प्रवेश ले लिया है। छात्रा प्राची ने बताया कि संस्थान प्रशासन ने उन्हें भी अन्यत्र प्रवेश लेने को कहा। लेकिन वह अन्यत्र प्रवेश लेने में सक्षम नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed