फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School-college closed, students wandering for application verification

स्कूल-कॉलेज बंद, आवेदन सत्यापन को भटक रहे छात्र

Fri, 23 Oct 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
School-college closed, students wandering for application verification
देहरादून। समाज कल्याण विभाग ने एससी-एसटी वर्ग के छात्रों की स्कॉलरशिप के आवेदन तो शुरू कर दिए, लेकिन स्कूल-कॉलेज बंद होने से ज्यादातर छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि, आवेदन के लिए स्कूल-कॉलेज प्रबंधन द्वारा सत्यापन अनिवार्य है। इससे हजारों छात्र प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा अधूरा होमवर्क छात्रों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। विभाग द्वारा वर्ष 2020-21 की स्कॉलशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 नवंबर रखी गई है। छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं, लेकिन आवेदनों का स्कूल-कॉलेज द्वारा सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इस वजह से आवेदन जमा नहीं हो पा रहे। बीटेक छात्र आशीष कुमार, पॉलिटेक्निक छात्र सुमित राणा ने कहा कि कॉलेज प्रिंसिपल से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। स्कूल-कॉलेज कब खुलेंगे, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में उन्हें डर सता रहा है कि कहीं वे आवेदन से वंचित न रह जाएं।
विज्ञापन

विभाग भी महसूस कर रहा छात्रों की समस्या
जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने कहा कि कई स्कूल-कॉलेज छात्रों के आवेदन सत्यापन करने में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश संस्थान कम रुचि ले रहे हैं। विभाग भी संस्थानों को बाध्य नहीं कर सकता है। इसके समाधान के लिए शिक्षा विभाग से बात की जा रही है, ताकि स्कूलों को आवश्यक निर्देश दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed