फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Schedule of JP Nadda's three-day tour of Uttarakhand will be decided on 24th November

उत्तराखंड: 24 नवंबर को तय होगा जेपी नड्डा के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम

Sun, 22 Nov 2020 03:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 22 Nov 2020 03:22 PM IST
सार

  • दिसंबर के पहले हफ्ते में कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रदेश संगठन

विज्ञापन
Schedule of JP Nadda's three-day tour of Uttarakhand will be decided on 24th November
JP Nadda - फोटो : twitter@ BJP

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश भाजपा संगठन इसी संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गया है। नड्डा के कार्यक्रम पर अंतिम मुहर दिल्ली में 24 नवंबर को केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में लगेगी। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व दोनों प्रदेश महामंत्री शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भगत के मुताबिक, अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन पार्टी ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच दिसंबर से दौरे पर आने की संभावना है। इसी तिथि को ध्यान में रखकर संगठन को तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


रविवार की शाम को भी एक बैठक होगी। इस बैठक में तीनों महामंत्री भाग लेंगे। इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। दिसंबर माह से उन्हें विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर जाना है। बैठक में उनके दौरे का कार्यक्रम पर विचार होगा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भी बातचीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन में 14 बैठकें करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
संगठन स्तर पर जो कार्यक्रम तैयार हो रहा है, उसके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब 14 अलग-अलग बैठकें करेंगे। ये बैठकें प्रदेश के शीर्ष नेताओं से लेकर मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों के साथ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed