फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scarcity of complainants at Tehsil Diwas

Dehradun News: तहसील दिवस में फरियादियों का टोटा, चकराता-त्यूणी में नहीं आईं एक भी शिकायत

Tue, 06 Oct 2026 08:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Scarcity of complainants at Tehsil Diwas
माह के पहले मंगलवार को पछवादून व जौनसार बावर की तहसीलों में आयोजित हुए तहसील दिवस में कुल 25 शिकायतें आईं, जिनमें से 20 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस अवसर पर चकराता व त्यूणी तहसीलों में अधिकारी फरियादियों की बाट जोहते रहे। यहां एक भी शिकायतकर्ता अपनी फरियाद लेकर नहीं आया।
विज्ञापन

तहसील दिवस के अवसर पर विकासनगर तहसील सभागार में तहसीलदार विवेक रजौरी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 21 शिकायतें सामने आईं। इनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि पांच शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। इसी प्रकार से कालसी तहसील में उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ।
विज्ञापन


यहां राजस्व विभाग से संबंधित चार शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उधर चकराता तहसीलदार सुशीला कोठियाल और त्यूणी में राजस्व निरीक्षक सेवराम शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। दोनों तहसीलों में कोई फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। अधिकारी फरियादियों का इंतजार करके वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल, रजिस्ट्रार कानूनगो तिलकराम जोशी, आरके जयलाल शर्मा, आरके भोपाल दास, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद जिनाटा, राजस्व उपनिरीक्षक विशाल खत्री, सुखदेव जिनाटा, अनिल चौहान, ईश्वरदत्त शर्मा और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed