फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven new dengue cases reported in Doon; the danger has not yet passed

Dehradun News: दून में मिले डेंगू के सात नए मामले, खतरा अभी टला नहीं

Tue, 06 Oct 2026 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
Seven new dengue cases reported in Doon; the danger has not yet passed
देहरादून। बेशक इस वर्ष डेंगू पिछले साल के मुकाबले काफी नियंत्रण में हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को एक साथ सात डेंगू के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की चिंता बढ़ा दी है। इन सभी मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

इन सभी सात मरीजों में चार मरीज दून के वनस्थली कॉलोनी, नारायण विहार और हरभजवाला और मसूरी निवासी है हैं। इनके अलावा तीन मरीजों में एक बिजनौर, एक टिहरी गढ़वाल और तीसरा मरीज पिथोरागढ़ का है। सेहत में सुधार होने की वजह से दो मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि पांच मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

---
बारिश ने बढ़ाई चिंता
मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन उसके बाद बारिश हो जाती है। मच्छरों का लार्वा बनने के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल यही समय होता है जिसमें बारिश का साफ पानी किसी भी पात्र में चार-पांच दिन तक ठहर जाए। उसमे ही एडीज मादा मच्छर अंड़ा दे देती है। ऐसे में इस समय की गई गई लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है। डेंगू के सात नए मरीजों का सामने आना इसी खतरे का संकेत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
निगम की फॉगिंग अभी भी चालू
मौसम परिवर्तन के साथ नगर निगम की ओर से वार्डों में की जा रही फॉगिंग में भी बदलाव किया जाता है लेकिन अभी तक वह नहीं किया गया। इसी के चलते दून के सभी 100 वार्डों में छोटी मशीन से फॉगिंग की जा रही है। जहां-जहां पानी भरा रहता है उन इलाकों को चिह्नीत करके वहां पर टैंकरों के माध्यम से ऐसे लार्वीसाइडर का छिड़काव अभी भी चल रहा है।

---
37942 सेंपल, 280 पाजिटिव, अस्पताल में भर्ती 19
जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान अभी तक 37942 सेंपल लिए हैं। इन सेंपलों में से 280 मरीज अभी तक पॉजिटिव मिले हैं। अभी तक 261 मरीज ठीक हो चुके हैं और 19 मरीज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed