फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scams in banks of dehradun

पढ़ें, अफसरों की मिलीभगत से बैंकों में कैसे होते हैं खेल?

Wed, 13 Aug 2014 11:26 AM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
scams in banks of dehradun

करोड़ों का घोटाला, सालों की जांच प्रक्रिया और फिर मामूली जुर्माने के साथ तीन-चार साल की सजा। ज्यादातर घोटालों का हश्र यही है।

विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के घोटालेबाजों के साथ भी यही हुआ। ज्यादातर मामलों में रिकवरी का कोई विशेष प्रावधान न होने से घोटालेबाज मामूली सजा में बच निकलते हैं।

रिकवरी के नाम पर बस उनका कंट्रीब्यूट्री प्राविडेंट फंड (सीपीएफ) और ग्रेच्युटी सील कर दी जाती है। कुल मिलाकर स्थिति घोटाले करो, किसी से न डरो वाली है।

विज्ञापन

लोन प्रभारी, मैनेजर की मिलीभगत बगैर मुश्किल

scams in banks of dehradun

आम आदमी को लोन के लिए वेरिफिकेशन के नाम पर एड़ियां घिसवा देने वाले बैंकों में गड़बड़ियों का ग्राफ जांचने चलेंगे तो चौंक जाएंगे।

अपने रीजन में ही विभिन्न बैंकों में छोटी-बड़ी गड़बड़ियों की ढाई हजार से अधिक विभागीय जांचें चल रही हैं। कई पूरी भी हो चुकी हैं। सीबीआई तक तो एक करोड़ से अधिक केघोटाले ही पहुंचते हैं।

जानकार बताते हैं कि लोन प्रभारी, मैनेजर कीमिलीभगत के बगैर घोटाला बेहद मुश्किल है। सर्वेयर की रिपोर्ट पर भी सवाल उठते रहे हैं। कई घोटाले उच्चाधिकारियों के इशारे पर किसी न किसी लालच में अंजाम दिए जाते हैं।

फर्जी कागजात से लोन के मामले सर्वाधिक

scams in banks of dehradun

बैंकों में हो रहे घपलों की बात करें तो फर्जी कागजात से लोन हड़पने के मामले सर्वाधिक हैं। एसबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक विभागीय जांचों में इसी तरह के मामले सबसे ज्यादा हैं।

वह भी ऐसे जिनमें अधिकारियों, कर्मचारियों ने फर्जी नाम से लोन अप्रूव कराए और फिर उन्हें ‘बैड लोन’ में दिखा दिया।
एनपीए यानी नान परफार्मिंग एसेट्स की आड़ में खेल काफी समय से हो रहा है।

ताजा मामला सिंडीकेट बैंक से जुड़ा है। इसका खुलासा अगस्त के पहले सप्ताह में हुआ, जब सीबीआई ने इस बैंक के चेयरमैन और एमडी सुधीर जैन को उनके रिश्तेदार समेत चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया।

उन पर नियमों को ताक पर रखते हुए दो निजी कंपनियों प्रकाश इंडस्ट्रीज और भूषण स्टील की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के लिए 50 लाख की रिश्वत लेने का आरोप था।

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए आरोपी

scams in banks of dehradun

सीबीआई ने पहली बार आंतरिक जांच के आधार पर ऐसा कदम उठाया था। प्रकाश इंडस्ट्रीज के चेयरमैन वीपी अग्रवाल समेत भूषण स्टील के नीरज सिंघल को भी हिरासत में ले लिया गया।

अकेले उत्तराखंड की बात करें और 30 सितंबर, 13 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो विभिन्न बैंकों की तरफ से 36 खातों में फंसे 514 करोड़ रुपए के लिए सूट फाइल किया गया है।

जिन बैंकों की तरफ से यह कदम उठाया गया है, उनमें सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, सिडबी, पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक आफ कामर्स, पंजाब नेशनल बैंक , केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई, द साउथ इंडियन बैंक, स्टेट बैंक आफ पटियाला शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed