Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scam in uttarakhand Transport Corporation: special audit will do Salary of 7000 officers-employees

उत्तराखंड: परिवहन निगम में घोटाला, 7000 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन, एसीपी का होगा स्पेशल ऑडिट

Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Scam in uttarakhand Transport Corporation: special audit will do Salary of 7000 officers-employees
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के परिवहन निगम में एक बार फिर वेतन और एसीपी घोटाला पकड़ा गया है। नई दिल्ली में तैनात 33 कर्मचारियों के वेतन और एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) की जांच में घपला सामने आया है।

विज्ञापन


जिसके बाद प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने सात हजार अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन व एसीपी का स्पेशल आडिट कराने का अनुरोध शासन से किया है। निगम में पहले भी एसीपी घोटाला सामने आया था, जिसके बाद संबंधित कार्मिकों से वेतन रिकवरी के आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन


परिवहन निगम प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान को शिकायत मिली थी कि नई दिल्ली में तैनात कर्मचारियों का वेतन और एसीपी का गलत निर्धारण किया गया है। प्रबंध निदेशक ने महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव व वित्त नियंत्रक से प्रकरण की जांच कराई तो शिकायत की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वेतन रिकवरी के हुए थे आदेश

चौहान ने बताया कि 7000 कर्मियों के स्पेशल आडिट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्पेशल आडिट से इस बात की जानकारी मिल सकेगी कि वेतन व एसीपी के निर्धारण में किस स्तर पर कहां और किन-किन अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ियां की गई है। 

बता दें कि परिवहन निगम में शासनादेशों के विपरीत एसीपी का लाभ लेने का मामला पहले भी सामने आया था। तत्कालीन प्रबंध निदेशक बीके संत ने 65 अधिकारी-कर्मचारियों से एसीपी की रिकवरी करने का आदेश जारी किया था। मामले की जांच महाप्रबंधक (प्रशासन) निधि यादव को सौंपी गई थी।

साल 2013 से अनाधिकृत तरीके से दी गई एसीपी की आड़ में इन अधिकारी-कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बढ़ा हुआ भुगतान किया गया था। कुछ दिन चर्चाओं मेें रहने के बाद यह प्रकरण ठंडे बस्ते में चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed