फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in sugar distribution

गरीबों की नहीं, किसी और की रसोई में जा रही चीनी

Wed, 22 Mar 2017 12:28 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Mar 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
scam in sugar distribution
चीनी की बढ़ी कीमतें - फोटो : self

सरकारी राशन गोदाम से डीलरों को सप्लाई होने वाले चीनी कोटे पर अधिकारियों ने बिना किसी आदेश के कैंची चला दी। इस माह ज्यादातर राशन डीलरों को निर्धारित कोटे से 50-50 किलो कम चीनी आवंटित की गई है। ऐसे में डीलरों को उपभोक्ताओं के कोटे से कट लगाना पड़ रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग के कई अधिकारियों से कोटे में कट को लेकर पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने अगले माह से राज्य खाद्य योजना के तहत आवंटन हो रहे चीनी पर सब्सिडी नहीं देना का फैसला लिया है, जिससे एपीएल कार्ड धारकों को अगले माह से चीनी का आवंटन नहीं होगा। अभी फैसला अमल में नहीं आया, लेकिन बिना निर्देश या आदेश के ही इसी माह से ज्यादातर राशन डीलरों के कोटे से 50 - 50 किलो चीनी की कटौती कर दी गई है। कटौती के खिलाफ राशन डीलर नाराज हैं, लेकिन लाइसेंस निरस्त होने के डर से कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। 
विज्ञापन


ऊपर से ही चीनी कम आई है। राशन डीलर जब ज्यादा चीनी उठाते हैं तो किसी से कहते नहीं है। इस बार चीनी कम आई तो शिकायत करनी शुरू कर दी। जिसका चीनी का कोटा दस कुंतल से ज्यादा है, उससे 50-50 किलो चीनी की कटौती की जा रही है। हालांकि चीनी कटौती का हमारे पास कोई आदेश नहीं है, लेकिन हम अपने स्तर पर व्यवस्था बनाने के लिए ऐसा कर सकते हैं, इसका अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैलाश चंद्र पांडेय, वरिष्ठ विपणन अधिकारी

चीनी कटौती को लेकर हमारे पास कोई आदेश निर्देश नहीं आए हैं। मेरे संज्ञान में भी नहीं है कि इस बार चीनी पर कटौती हुई है। 
- पीएस पांगती, जिलापूर्ति अधिकारी

जिले में चीनी का जो निर्धारित कोटा है वह गोदाम में आ गया है। थोड़ा बहुत कम हो सकता है वह भी बहुत जल्द आ जाएगा। राशन डीलरों की चीनी में कटौती नहीं की जा रही है और न ही मेरे संज्ञान में है। 
- चंद्र सिंह धर्मसत्तू, आरएफसी गढ़वाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed