फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in Indira Market Shop allocation

देहरादून के इंदिरा मार्केट दुकान आवंटन में धांधली, जांच शुरू

Sat, 17 Jun 2017 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Jun 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
scam in Indira Market Shop allocation
dehradun indira market

इंदिरा मार्केट में एमडीडीए के निर्माणाधीन कांप्लेक्स में अपात्र लोगों को दुकान आवंटन सहमति में धांधली की शिकायतों की शुक्रवार को जांच शुरू हो गई। नगर आयुक्त रवनीत चीमा ने तीन टीमें गठित कर 19 जून तक रिपोर्ट मांगी है। ये टीमें दुकान आवंटन के अलावा फुटपाथ और टैक्सी की जमीन की स्थिति की जांच करेगी। पिछले दिनों नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने आवंटन में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच नगर आयुक्त को सौंपी थी। 

विज्ञापन


इंदिरा मार्केट के पुराने दुकानदारों को पुनर्वास नीति 2013 के मुताबिक  दुकानें उपलब्ध कराने को एमडीडीए का कांप्लेक्स निर्माणाधीन है। एमडीडीए इसके तहत अब तक 277 दुकानदारों से आवंटन सहमति जता चुका है। इसी आवंटन सहमति को कुछ दुकानदारों ने सवालों के घेरे में खड़ा किया हैं। आवंटन सहमति अपात्र लोगों से करने के साथ कई तरह की गड़बड़ी के आरोप है।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने धांधली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच को नगर आयुक्त रवनीत चीमा को सौंपी, नगर आयुक्त ने शुक्रवार को एमडीडीए, नगर निगम और तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच की रणनीति तैयार की। जांच को तीन अलग-अलग टीम गठित की है। टीम में एमडीडीए, तहसील और नगर निगम के अधिकारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव एमडीडीए पीसी दुमका ने कहा कि इंदिरा मार्केट के दुकानों में आवंटन सहमति पर गड़बड़ी की शिकायतों की जांच नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकानों के आवंटन को लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कांप्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी दुकानों का आवंटन नहीं हुआ, अभी तक सिर्फ सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed