फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scam in center scheme in upcl.

उत्तराखंड में केंद्र की योजना में बड़ा घपला, PMO ने लिया संज्ञान

Mon, 08 Aug 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Aug 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
scam in center scheme in upcl.
यूपीसीएल में घोटाला

यूपीसीएल में 240 करोड़ रुपये की केंद्र पोषित योजना में कथित घोटाले पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने उचित कार्रवाई के लिए मामला राज्य सरकार को रेफर किया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने पीएमओ से इसकी शिकायत की थी। नौटियाल ने पीएमओ को भेजी शिकायत में बताया कि केंद्र द्वारा रिस्टेक्ट्रेड ऐसेलीरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म्स (आरएपीडीआरपी) योजना के तहत शहरी क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था सुधारने के लिए राज्य को 240 करोड़ रुपये की सहायता की गई थी।
विज्ञापन


विद्युत वितरण व्यवस्था सुधारने का कार्य करीब दो साल पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा शुरू किया गया। आरोप है कि यूपीसीएल द्वारा टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई। शिकायत में यूपीसीएल प्रबंधन और कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत लगाते हुए केंद्र के पैसे को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

scam in center scheme in upcl.
पीएम मोदी - फोटो : PTI

नौटियाल इस मामले की लिखित शिकायत पूर्व में मुख्यमंत्री हरीश रावत, विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार और सीबीआई के डायरेक्टर से कर चुके हैं। नौटियाल ने बताया कि कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीएमओ से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को की गई शिकायत का पीएमओ से आठ अगस्त को जवाब मिला है। जिसमें पीएमओ की ओर से सूचित किया गया है कि मामले को जांच और उचित कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को रेफर कर दिया गया है।

यूपीसीएल ने आरोपों को बताया गलत
‘आरोप निराधार हैं और प्रबंधन इस पर कई बार स्थिति स्पष्ट कर चुका है। दरअसल, निगम के ही कुछ भ्रष्ट अफसर, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है, वे प्रबंधन के खिलाफ षडयंत्र के तहत अलग-अलग स्तरों से विभिन्न अथारिटी से शिकायत करा रहे हैं। अगर किसी को इस पर कुछ भ्रम है तो कार्य दिवस में पूर्व सूचना देकर कांवली रोड स्थित ऊर्जा भवन में डायरेक्टर (एचआर) कार्यालय में आकर संबंधित मामले से जुड़ी पत्रावलियां देख सकते हैं।’
-पीसी ध्यानी, डायरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed