{"_id":"62551fb39b22573c107d895a","slug":"scam-case-in-recruitment-of-class-iv-posts-in-district-co-operative-banks-directors-of-dbc-said-backdoor-appointments-in-congress-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार में बैकडोर से हुई नियुक्तियां: डीबीसी के निदेशकों ने सामने आकर पार्टी के विरोध को बताया राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार में बैकडोर से हुई नियुक्तियां: डीबीसी के निदेशकों ने सामने आकर पार्टी के विरोध को बताया राजनीति
Tue, 12 Apr 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:16 PM IST
सार
डीसीबी देहरादून के चेयरमैन अमित शाह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल तमाम अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस का इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन करना समझ से परे है। कांग्रेस अपनी आपसी लड़ाई को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियों में घोटाले के आरोप के बीच अब डीबीसी के निदेशकों ने सामने आकर कांग्रेस के विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया है। आरोप है कि कांग्रेस कार्यकाल में सहकारी बैंकों में बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर बैकडोर से नियुक्तियां की गईं, उसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
मीडिया को जारी एक पत्र में डीसीबी देहरादून के चेयरमैन अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती जिला सहकारी बैंकों में पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगे तो मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री ने तुरंत जांच बैठा दी, जो अभी गतिमान है। बैंकों की ओर से भी इस जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच प्रभावित न हो, इसलिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल तमाम अधिकारियों को स्थानांतरित भी कर दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस का इस मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन करना समझ से परे है। कांग्रेस अपनी आपसी लड़ाई को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में की गईं नियुक्तियों की जांच के लिए भी एक कमेटी गठित की जानी चाहिए। ताकि कांग्रेस की कारगुजारियों का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..वरुणावत पर्वत पर जंगल की आग हुई बेकाबू: उत्तराखंड में 88 जगह वनाग्नि की चपेट में, वनकर्मी झुलसा, तस्वीरों में देखिए
वहीं, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के गढ़वाल सीट के निदेशक मनोज पटवाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की चुनाव हारने के बाद बौखलाहट बढ़ गई है, जिस कारण वह सचिवालय के बाहर धरना देने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि अगर विभागीय जांच सही तरीके से नहीं होगी तो सरकार एसआईटी जांच कराएगी।