फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SC youth assaulted for entering temple in Uttarkashi victim father rejects offer of settlement Uttarakhand

Uttarakhand: अकेले लडूंगा, पर नहीं करूंगा समझौता...आयुष के पिता ने ठुकराया प्रस्ताव, मंदिर प्रवेश पर था पीटा

Thu, 19 Jan 2023 04:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/पुरोला।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/पुरोला। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jan 2023 04:34 PM IST
सार

अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण में पीड़ित युवक के बयान दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पुलिस का कहना है कि युवक के बयान दर्ज किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक अभी दून अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
SC youth assaulted for entering temple in Uttarkashi victim father rejects offer of settlement Uttarakhand
पीड़ित आयुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सालरा गांव में अनुसूचित जाति के युवक के साथ हुई मारपीट मामले में पीड़ित युवक के पिता ने समझौते का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पीड़ित युवक के पिता ने बताया कि स्थानीय विधायक सहित कई लोग उनके पास समझौते का प्रस्ताव लेकर आए थे। वहीं स्थानीय विधायक ने कहा कि बाहर के लोग हमारी रवाई घाटी के सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ये लोग मामले में और अधिक आग लगा रहे हैं।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि मामले में सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामला जल्द सुलझा दिया जाएगा। सालरा गांव में अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट प्रकरण में बुधवार को बैठकों का दौर चला। पहले करीब तीन बजे शाम को जीआईसी मोरी में विधायक दुर्गेश्वर लाल की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। लेकिन उक्त बैठक में पीड़ित युवक आयुष के पिता अतर लाल नहीं पहुंचे। जिस पर बैठक के बाद विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित क्षेत्र के कुछ गणमान्य व्यक्ति बैनोल गांव पहुंचे।
विज्ञापन


यहां इन्होंने पीड़ित आयुष के घर पर उसके पिता अतर लाल के साथ बैठक की। वहीं अतर लाल ने कहा कि विधायक सहित अन्य लोगों ने उसके समक्ष मामले में समझौते का प्रस्ताव रखा। अतर लाल ने बताया कि उन्होंने समझौते का प्रस्ताव ठुकरा दिया। कहा कि वह अकेले ही अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेेंगे पर समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक ने कहा - बाहर के लोग कर रहे रवांई घाटी के माहौल को खराब

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि वह दोनों पक्षों के साथ बैठक कर क्षेत्र में सौर्हाद पूर्ण माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि कुछ बाहर के लोग रवांई घाटी के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकरण में कमान बाहर के लोगों के हाथ में है, जो मामले में और अधिक आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में आपसी सौहार्द न बिगड़े, क्षेत्र में नारेबाजी, झगड़ा, विरोध प्रदर्शन न हों इसके लिए दोनों पक्षों से सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक दुर्गेश्वर ने कहा कि कानून अपना कार्य कर रहा है।

पीड़ित का बयान दर्ज न होने से जांच पड़ी धीमी
अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई प्रकरण में पीड़ित युवक के बयान दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पुलिस का कहना है कि युवक के बयान दर्ज किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक अभी दून अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। जल्द बयान दर्ज न होने पर पुलिस का आरोप पत्र तैयार करने में भी दिक्कतें आ रही है।

ये भी पढ़ें...Joshimath: PWD के गेस्ट हाउस पर चला बुलडोजर, दरकते भवनों की संख्या ने बढ़ाया खौफ, राहत शिविर में दिखा ऐसा हाल

मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में मंदिर में प्रवेश करने पर अनुसूचित जाति के युवक की पिटाई का प्रकरण सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित युवक ने क्षेत्र के पांच सवर्ण युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में टिहरी जेल भेज दिया था। एसपी अर्पण यदुवंशी का कहना है कि पीड़ित युवक उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। इससे युवक के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed