फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SBI locker price.

छोटे लॉकर सस्ते, बड़ों का किराया बढ़ा

Wed, 05 Nov 2014 01:58 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Nov 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
SBI locker price.

अगर आपका खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया यानी एसबीआई में है और आप यहां छोटा या मध्यम आकार का लॉकर लेना चाहते हैं तो अच्छी खबर।

विज्ञापन


बदलाव हो गए एक नवंबर से लागू
बैंक में छोटे लॉकर सस्ते हो गए हैं, जबकि लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के लॉकर्स के किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। यह बदलाव एक नवंबर से लागू भी हो गए हैं।

स्माल साइज के लॉकर पर आठ से लेकर 255 रुपए, जबकि मीडियम साइजज लॉकर पर 15 रुपये से लेकर 55 रुपए तक सस्ता किया गया है।

लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज लॉकर पर 1300 रुपए से लेकर 2600 रुपए तक के किराए की बढ़ोत्तरी की गई है। एसबीआई की वेबसाइट पर भी नए चार्ज अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बदलाव पर एक नजर :
इन लॉकरों का किराया हुआ कम
स्मॉल
साइज:

125×175×492
159×210×492
मेट्रो, अरबन ------- 979
सेमी अरबन, रूरल - 756
(पहले यह किराया क्रमश: 1019 और 764 रुपए था)

मीडियम
साइज :

125×352×492
189×263×492
159×423×492
325×210×492
मेट्रो, अरबन -------- 2492
सेमी अरबन, रूरल -- 1513
(पहले यह किराया 2547 और 1528 रुपए था)

इन लॉकरों के किराए में हुई बढ़ोतरी
लार्ज
साइज :

278×352×492
189×529×492
325×423×492
मेट्रो, अरबन -------- 4450
सेमी अरबन, रूरल -- 4450
(यह किराया पहले 3056 और 2547 रुपए था)

एक्स्ट्रा लार्ज
साइज :

404×529×492
385×529×492
मेट्रो, अरबन -------- 6675
सेमी अरबन, रूरल -- 6675
(यह किराया पहले 5093 और 4075 रुपए था)

लॉकर खाली होना भी एक वजह
छोटे लॉकरों किराए में कमी की एक वजह खाली लॉकरों की संख्या भी हो सकती है। अकेले दून में एसबीआई मुख्य शाखा में 100 के आस-पास लॉकर खाली हैं। शाखा के लॉकर इंचार्ज वीसी जोशी के मुताबिक एसबीआई की इस शाखा में 1016 लॉकर हैं, जिनमें से इस वक्त 10 प्रतिशत खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed