फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SBI ATM security guard will not stay in the tomorrow

SBI के एटीएम में कल से नहीं रहेंगे सुरक्षा गार्ड, जानिए क्यों?

Tue, 31 Jul 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jul 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
SBI ATM security guard will not stay in the tomorrow
sbi

SBI के एटीएम में कल ( मंगलवार ) से सुरक्षा गार्ड नहीं रहेंगे। जानिए क्यों?

विज्ञापन


तय वेतन से कम देने और अन्य अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को दून, विकासनगर और मसूरी के किसी भी एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं रहेंगे। इस संबंध में सुरक्षा कंपनी पर शोषण का आरोप लगाते हुए सोमवार को गार्डों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा हैं। 

इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। सुरक्षाकर्मी मुकेश ने बताया कि टाईगर फोर्स सिक्योरिटी कंपनी की ओर से भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में दून, विकासनगर और मसूरी में 400 सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए हुए हैं।

विज्ञापन

कंपनी पर श्रम नियमों का पालन नहीं करने का लगाया आरोप

SBI ATM security guard will not stay in the tomorrow
sbi

सुरक्षाकर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी श्रम नियमों का पालन नहीं कर रही है। उनका शोषण किया जा रहा है। न उन्हें तय किया गया वेतन नहीं दिया जा रहा है और जो दिया जा रहा है वह भी समय पर नहीं मिलता। उनसे महीने में 30 दिन आठ के बजाय 12 घंटे कार्य कराया जा रहा है। जब कोई सुरक्षाकर्मी विरोध करता है तो उसे कंपनी के अधिकारी जान से मारने की धमकी देते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से खुलवाए गए खातों की पासबुक और एटीएम को भी कंपनी के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले रखा है। जिससे उनके परिवारों के भूखे मरने की नौबत आ गई है।  उन्होंने चेतावनी देतेे हुए कहा कि इसके विरोध में मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी, श्रम आयुक्त और श्रम मंत्री को भी ज्ञापन भेजा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed