फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SBI Alert to pensioners for submit life Certificate in two days

एसबीआई ने पेंशनधारकों को किया अलर्ट, दो दिन में ऐसा न किया तो पेंशन हो जाएगी बंद

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
सार

  • 30 नवंबर तक हर हाल में जमा कराना होगा लाइफ सर्टिफिकेट
  • देहरादून शहर में ही 20 हजार से ज्यादा है पेंशनधारकों की संख्या
     

विज्ञापन
SBI Alert to pensioners for submit life Certificate in two days
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दो दिन के भीतर अगर पेंशनधारकों ने जीवित होने का प्रमाण न दिया तो उनकी पेंशन बंद हो जाएगी। देहरादून में भारतीय स्टेट बैंक ने सभी पेंशन खाताधारकों को इसके लिए चेताया है। हर साल पेंशनधारकों को यह सर्टिफिकेट जमा कराना पड़ता है।

विज्ञापन


यह बैंक की किसी भी शाखा के अलावा ऑनलाइन भी अपलोड किया जा सकता है। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पेंशन खाते एसबीआई के पास हैं। एसबीआई के अधिकारी एए सिद्दीकी ने बताया कि 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट किसी भी ब्रांच में जाकर जमा कराया जा सकता है।

विज्ञापन

यहां जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट

जीवित होने का प्रमाण पत्र एसबीआई बैंक की ब्रांच या अपने पास के आधार सेंटर या कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए जमा कर सकते हैं। यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन भी जमा कराया जा सकता है। 

ऐसे जमा कर सकते हैं सर्टिफिकेट
अगर पेंशनधारक खुद नहीं आ सकते हैं तो घर के किसी अन्य व्यक्ति को भेजकर भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। जो पेंशनर बैंक नहीं जा सकते, वह किसी मजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी से साइन कराकर अपना लाइफ  सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं।
 

बैंक से ऐसे भी बनवा सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

किसी भी एसबीआई की ब्रांच में जाएं। यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर नंबर और अकाउंट नंबर दें। इसके बाद बायोमीट्रिक की प्रक्रिया पूरी करें। इससे आपका लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेट हो जाएगा।

वेबसाइट से ऐसे जमा कराएं सर्टिफिकेट
सबसे पहले वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in/ पर जाएं। यहां अपनी ई-मेल और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद सर्टिफिकेट जमा कराने की आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed