{"_id":"596c3f404f1c1b13328b47d6","slug":"sawan-second-somvar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में लगा भक्तों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में लगा भक्तों का अंबार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
भगवान शिव
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के दूसरे सोमवार को देहरादून सहित उत्तराखंड के शिवालयों में शिवभक्तों का अंबार लग गया। हरिद्वार और ऋषिकेश में कांवड़ियों की भारी भीड़ देखने को मिली। डाक कावड़ के आने का दौर शुरू होने से धर्मनगरी हरिद्वार और ऋषिकेश में भक्ति की अलग छटा देखने को मिली।
विज्ञापन
हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय के जयकारों के साथ द्रोणनगरी शिव की भक्ति में रम गई। सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर और गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन
वहीं हरिद्वार और ऋषिकेश में श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई और भगवान शिव का पूजन किया। भीड़ को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश के मंदिरो में पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। जगह जगह तैनात पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर बनाये हुए हैं।
विज्ञापन