फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sawan-Bhado in typical Jeth, the weather became pleasant due to rain in the capital, relief from heat

ठेठ जेठ में सावन- भादो, राजधानी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sawan-Bhado in typical Jeth, the weather became pleasant due to rain in the capital, relief from heat
बुधवार सुबह अचानक हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी तो वहीं सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में एक घंटे के दौरान हुई झमाझम बारिश ने सड़क के गड्ढों की पोल खोल दी। कई इलाकों में लोगों को कीचड़ और गड्ढों में पानी भरने से फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ ने बुधवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया। मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणियों के विपरीत कई इलाकों में सुबह जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते दफ्तर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले कई दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे राजधानी के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। दूसरी ओर, बारिश ने स्मार्ट सिटी के साथ ही नगर, निगम, पीडब्ल्यूडी समेत तमाम सरकारी विभागों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की कलई खोलकर रख दी। सड़कों पर बने गड्ढों के साथ ही सड़क के किनारे नालियोें में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। सबसे बुरी स्थिति आईएसबीटी की रही।
विज्ञापन

यहां पूरे परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो गया। ऐसे में यात्रियों को बसें पकड़ने के लिए पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इसके अलावा पथरीबाग और सिंगल मंडी के पास कीचड़ होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, तेज हवाओं की वजह से कुछ इलाकों में बिजली के जंफर उड़ गए। इसके चलते कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। वहीं, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एवं मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भी राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कई दौर में हल्की हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed