Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Save the Farm Campaign Seminar in Gangru, Kalsi

Dehradun News: कालसी के गांगरू में खेत बचाओ अभियान गोष्ठी

Thu, 04 Jun 2026 06:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Save the Farm Campaign Seminar in Gangru, Kalsi
साहिया। विकासखंड कालसी के ग्राम गांगरू में बृहस्पतिवार को खेत बचाओ अभियान और खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में 97 किसानों ने भाग लिया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान सीमा देवी ने की।
विज्ञापन


गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किसानों को खेत बचाओ अभियान और धरती माता बचाओ अभियान के बारे में गहन जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर भी मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, उन्होंने कीट प्रबंधन और पादप रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की। चकराता के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राम नरेश गुलेरिया ने खेत बचाओ अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। ग्राम प्रधान सीमा देवी ने कृषि विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी गोष्ठियां आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड प्रभारी कालसी प्रियंका लोहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक उद्यान अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, सचिव सहकारिता और सहायक कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed