फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Save me from my girl friend

मुझे मेरी गर्लफ्रेंड से बचाओ...

Tue, 17 Sep 2013 12:13 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून Updated Tue, 17 Sep 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
Save me from my girl friend

राजधानी में महिला हेल्पलाइन और वूमेन प्रोटेक्शन सेल बने तो महिलाओं की मदद के लिए थे, लेकिन महिलाओं से ज्यादा पुरुष यहां अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, 'सौ रुपए' में दिया करोड़ों का ठेका
विज्ञापन


किसी को अपनी गर्लफ्रेंड से प्रॉब्लम है तो कोई अपनी पत्नी से परेशान है। स्थिति यह है कि हर तीन में एक कॉल किसी पति या ब्वॉयफ्रेंड की होती है। वूमन प्रोटेक्शन सेल की प्रभारी ममता गोला ने बताया ऐसी शिकायतों को थानों में ही ट्रांसफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1
मैडम, मुझे अब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं रहना। इसने मेरी लाइफ नर्क बना दी है। रोज-रोज की लड़ाई से मैं परेशान हो गया हूं। न पढ़ाई में मन लग रहा है न किसी और काम में। शादी के लिए वह मेरे पीछे ही पड़ गई है। मुझे बचाइये प्लीज।

केस 2
मैडम, जनवरी में मेरी शादी हुई थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद मेरी पत्नी गायब हो गई। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी संग भाग गई है। उसके परिजनों से शिकायत की तो वे मुझ पर ही भड़क उठे। कहने लगे कि तुझे दहेज के केस में फंसा देंगे। मुझे बचाइये।

केस 3
(लड़का रोते हुए) मैं अपनी गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहता। हम दोनों रिलेशनशिप में सात साल तक रहे। अब वह मुझे पसंद नहीं। वह बहुत डोमिनेटिंग है। वह आपको कॉल करती, इसलिए एहतियातन मैंने पहले कॉल किया है। आप पहले मेरी शिकायत दर्ज कीजिए।


अपने ही तोड़ रहे विश्वास
महिला सिक्योरिटी/साइबर सेल में हर दिन अश्लील एसएमएस की छह से दस शिकायतें दर्ज हो रही हैं। ज्यादातर मामलों में आरोपी कोई रिश्तेदार या दोस्त ही निकलता है।

पढ़ें, डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही

हालांकि, शिकायतों के मुकाबले दर्ज मुकदमों की संख्या कम है। साइबर सेल प्रभारी के अनुसार कई शिकायतें वापस हो जाती हैं या फिर समझौता हो जाता है। ऐसे मामलों में नंबरों की आईडी निकाल कर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाता है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed