{"_id":"2caee592e6f3a7abffac1a26cf788159","slug":"save-girl-child-story-of-anjna","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय बेचकर पढ़ाई के साथ संभाल रही परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय बेचकर पढ़ाई के साथ संभाल रही परिवार
गंगा असनोड़ा थपलियाल/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Wed, 15 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ में चाय की ट्रे लिए जब श्रीनगर की अंजना गुजरती है तो लोग उसकी तरफ प्रशंसा भरी नजरों से देखते हैं।
विज्ञापन
बेटे की तरह संभाला घर
पिता की मौत के बाद अंजना न केवल परिवार का सहारा बनी, बल्कि अपनी पढ़ाई भी जारी रखी।
पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय
अंजना की मां रूक्मणी कहती हैं कि अंजना ने बेटे की तरह घर संभाला। साथ ही अपनी पढ़ाई भी करती रही।
पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान
विज्ञापन
मेरी बेटी अनमोल है। अदिति स्मृति न्यास के सचिव गिरीश पैन्यूली कहते हैं कि अंजना स्वाभिमानी है। मदद पर विश्वास नहीं करती। न्यास ने इसीलिए उसके कार्य को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री
वर्षों से वजीरों के बाग के पास चाय की दुकान चलाने वाले गणेश रावत को वर्ष 2010 में गले में कैंसर हो गया। इलाज पर काफी खर्च आया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। इसके बाद अंजना को अपनी बड़ी बहन रंजना और मां के गुजारे की चिंता सताने लगी।
मां ने बेटी के फैसले को समर्थन दिया
तब गढ़वाल विवि में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रहते हुए अंजना ने पिता की चाय की दुकान संभालने का फैसला लिया। तंगहाली से गुजर रहे परिवार की मुखिया रूक्मणी देवी ने बेटी के फैसले को समर्थन दिया।
पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...
चाय की दुकान के साथ अंजना अपनी पढ़ाई भी करती रही। बीए के बाद वह एमएसडब्ल्यू का कोर्स कर चुकी है। अब गढ़वाल विश्वविद्यालय में ह्यूमन राइट्स से पीजी कर रही है।