{"_id":"5ec603c05c9e9d6956019dfd","slug":"satpuli-audio-of-threatening-of-woman-revenue-sub-inspector-goes-viral-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली : महिला राजस्व उपनिरीक्षक को धमकाने का ऑडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली : महिला राजस्व उपनिरीक्षक को धमकाने का ऑडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 May 2020 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सतपुली
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 May 2020 11:00 AM IST
सार
- आरोपी पहले भी दे चुका है महिला राजस्व उपनिरीक्षक को धमकी, 15 मई का बताया जा रहा मामला
- महिला राजस्व उपनिरीक्षक ने तहसीलदार से की थी शिकायत,
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में पेड़ काटने की अनुमति देने के एक मामले में महिला उपनिरीक्षक को धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तहसीलदार चौबट्टाखाल गिरीश चंद्र पोखरियाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर ढाई बजे अमित रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम ककतुन विकासखंड एकेश्वर, हाल निवास पौड़ी पटवारी चौकी पहुंचा। यहां आरोपी गुराडस्यूं प्रथम की महिला राजस्व उपनिरीक्षक कविता फरस्वाण के साथ गाली गलौच करते हुए धमकाने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पेड़ काटने के संबंध में अनुमति मांगी थी, लेकिन लिखित में कुछ नहीं दिया था।
विज्ञापन
अनुमति न मिलने से भड़के अमित रावत ने अपने को उत्तराखंड सरकार के एक मंत्री का खास आदमी बताते हुए शाम तक अनुमति न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। राजस्व उपनिरीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 151, 107/116 में मुकदमा दर्जकर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिला राजस्व उपनिरीक्षक ने तहसीलदार को बताया कि आरोपी उसे पूर्व में भी उसका ट्रांसफर कराने की धमकी दे चुका है। सोशल मीडिया पर राजस्व उपनिरीक्षक व आरोपी की मोबाइल पर कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। यह ऑडियो 15 मई का बताया जा रहा है। आरोपी को एसडीएम चौबट्टाखाल के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है।