फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj target on congress

सतपाल महाराज ने किया खुलासा, क्यों छोड़ी कांग्रेस?

Tue, 15 Apr 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 15 Apr 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
satpal maharaj target on congress

भाजपा नेता एवं धर्मगुरु सतपाल महाराज ने खुलासा किया कि उन्हें कांग्रेस में रोकने के लिए केंद्र में मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

विज्ञापन


महाराज ने आरोप लगाया कि हिंदूवादी चेहरा होने के चलते कांग्रेस उन्हें आगे बढ़ाने में डर रही थी।

सोमवार की दोपहर प्रेमनगर आश्रम में पत्रकारों से बात करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की 25 साल सेवा की। लेकिन उनके हिंदूवादी चेहरे को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। जबकि वह मानवता और उदारवादी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

हरीश रावत पर जताया भरोसा

satpal maharaj target on congress

महाराज ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड से मंत्री बनाने की बात आई तो कांग्रेस ने हरीश रावत को तरजीह दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को बदलने की बात आई तो फिर से हरीश रावत पर हाथ रख दिया गया। हमने इसकी शिकायत आलाकमान से की तो कहा गया कि हरीश रावत के साथ पहले अन्याय हुआ था।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले केंद्र में मंत्री और फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाने जैसा ‘अन्याय’ तो सभी के साथ होना चाहिए।

जब पार्टी छोड़ने की बात आई तब मिला ऑफर

satpal maharaj target on congress

सतपाल महाराज ने कहा जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की बात की तो हरीश रावत की जगह केंद्र में मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया।

भला एक महीने का मंत्री कौन बनना चाहेगा। भाजपा पर धर्म के नाम पर वोट मांगने के आरोपों पर महाराज ने कहा कि राजनीति में धर्म का उपयोग तो कांग्रेस कर रही है।

कांग्रेस ने राजनीति में इमाम का सहारा लिया। पत्नी अमृता रावत के कांग्रेस में बने रहने के  सवाल पर सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा के लिए कुछ संकल्प लिया है। वह अपनी राजनीतिक राय के लिए स्वतंत्र हैं। इस दौरान दक्षिणी काली मंदिर पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विकास के लिए मोदी को दिया प्लान

satpal maharaj target on congress

नरेंद्र मोदी को पहाड़ी राज्यों के लिए विकास के लिए प्लान बनाकर दिया है, जिसे नरेंद्र मोदी ने 10 अप्रैल को सिलीगुड़ी की रैली में स्वीकार कर लिया।

हिमालयी क्षेत्र में सैन्य आवागमन, जल संसाधन प्रबंध, दैवीय आपदा, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, रेल मार्ग, सड़कों का विस्तार आदि को लेकर विस्तृत प्लान बनाया गया है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही इस प्लान पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed