फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj in parivartan yatra.

उत्तराखंड में सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन जरूरी : सतपाल

Fri, 02 Dec 2016 03:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गरुड़(बागेश्वर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गरुड़(बागेश्वर) Updated Fri, 02 Dec 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
satpal maharaj in parivartan yatra.
सतपाल महाराज - फोटो : AmarUjala

भाजपा की गागरीगोल, गरुड़, लौबांज कौसानी पहुंची परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य सतपाल महाराज ने कहा कि जनता के हित के लिए उत्तराखंड में सत्ता और व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी है।

विज्ञापन


ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर हुई जनसभा में महाराज ने कहा कि सीएम रावत  राज्य की जनता को बरगलाने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने राज्य का भला करने के बजाय अपने परिवार के सदस्यों, अपने पिछलग्गू, माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों का ही भला किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। 2017 में भाजपा भारी बहुमत से सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड के विकास प्रति अथाह लगाव है। केंद्र की योजनाओं को लागू करने में सीएम हरीश रावत कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।  बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सीएम रावत भाजपा के विधायकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। क्षेत्र में विकास के लिए बजट नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश का भला नहीं कर सकती: कोश्यारी

satpal maharaj in parivartan yatra.
सतपाल महाराज - फोटो : file photo

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के अल्मोड़ा के सोमेश्वर पहुंचने पर हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। कांग्रेस से मोहभंग होकर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में आ गए हैं। कांग्रेस अब अपने साये से भी डर रही है।

कोश्यारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साधु-संतों का भी अपमान किया। संत भी अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर का विकास भाजपा ही करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रावत केवल एक परिवार का भला कर रहे हैं। कालेधन से होने वाली आय को केंद्र सरकार गांवों के विकास में खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से पूर्व विधायक रेखा आर्या को मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed