फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj harish rawat dispute.

केदारनाथ में पुनर्निर्माण की रफ्तार धीमी : महाराज

Sun, 26 Oct 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
satpal maharaj harish rawat dispute.

केदारनाथ में धीमी गति पर पुनर्निर्माण से तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं तक को लेकर भाजपा नेता सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर
चारधाम यात्रा मार्गों के निर्माण में हो रही देरी को चिंता का विषय बताया है। महाराज का आरोप है कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आपदा के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास पर सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन


सतपाल महाराज ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के साथ पत्रकार वार्ता में रावत सरकार को अवैध खनन के मुद्दे पर भी घेरा। महाराज ने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है वहीं विकास योजनाओं के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के लिए विकसित नया वैकल्पिक मार्ग और दुर्गम बना दिया गया है, जिससे वहां श्रद्धालुओं को असुविधा से दो चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ तक रोपवे बनाया जाना चाहिए, जिससे यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिले।



केंद्र पर अंगुली उठाना गलत
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र से स्वीकृत फंड नहीं मिलने के सवाल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अपने सचिवों के साथ लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मदद लेने में विफल साबित हुई है।

केंद्र से स्वीकृत फंड के बावजूद उसे खर्च नहीं कर पा रही। सरकार के पास कोई ठोस प्लान ही नहीं है। ऐसे में केंद्र पर आरोप लगाकर रावत सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed