'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।
सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के चुनाव की तुलना अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा और जान मैकेन के बीच मुकाबले से की।
उन्होंने कहा कि ओबामा ने जिस तरह विपरीत हालात में अश्वेत होने के बावजूद मैकेन को मात दी। नरेंद्र मोदी भी ओबामा की तरह विपरीत स्थितियों में यूपीए सरकार को हराकर प्रधानमंत्री बनेंगे।
राज्य सरकार को नहीं खतरा
इस दौरान सतपाल महाराज ने हरीश रावत पर खुलकर हमला बोला।
महाराज ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद गिराने के बयानों पर कहा कि सरकार को अभी कोई खतरा नहीं है।
भाजपा लोकतांत्रिक सरकारों को गिराने के गठजोड़ में विश्वास नहीं रखती।
आपदा से निपटने में असफल कांग्रेस सरकार
कई राज्यों में प्रचार कर लौटे सतपाल महाराज ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीटों पर मोदी लहर को तेज करने के साथ कांग्रेस सरकार पर हमला बोलने के इरादे स्पष्ट किये हैं।
सतपाल महाराज ने कहा कि पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को इसलिए पद से हटाया गया क्यों कि वह आपदा से निपटने में सफल नहीं हुए।
उस दौरान आपदा राहत के नाम पर वितरित की गई अनुदान राशि में भारी विसंगतियां हुई हैं।
पुनर्निर्माण एवं पुनर्स्थापना के कार्यों में विफल रहे रावत
केदारनाथ की आपदा के बाद सरकार पुनर्निर्माण एवं पुनर्स्थापना के कार्यों में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि सीएम हरीश रावत आपदा पुनर्निर्माण में विफल रहे हैं। चार धाम यात्रा के साथ नंदा राजजात की उपेक्षा सरकार कर रही है।
सतपाल महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी से उन्होंने हिमालयन डेवलेपमेंट प्लान बनाकर पर्वतीय राज्यों के विकास की योजना पर चर्चा की, जिसको लागू करने की घोषणा उन्होंने एक रैली में कर दी है।
महाराज ने कहा मोदी सरकार बनने के बाद एकीकृत हिमालय विकास योजना बनाई जाएगी। गैरसैंण काशीपुर जैसे उत्तराखंड के शहर आधुनिक पर्यावरण मित्र शहरों में तब्दील होंगे।
सतपाल ने पाकिस्तान और चीन सीमा विवादों पर ठोस नीति पर चलने की बात कही।