फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Satellites phone found on India China border at pithoragarh

भारत-चीन सीमा पर मिला सेटेलाइट फोन, सुरक्षा बलों में मचा हड़कंप

Fri, 25 Aug 2017 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ 
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़  Updated Fri, 25 Aug 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
Satellites phone found on India China border at pithoragarh

चीन सीमा पर बुर्फू के पास सेटेलाइट फोन के उपयोग की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। सूचना म‌िलने के बाद से ही पुल‌िस ने इसके लेकर जांच शुरु कर  दी है।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पुलिस के पास सेटेलाइट फोन की लोकेशन चेक करने वाले उपकरण नहीं होते।
विज्ञापन


यदि ऐसा कोई मामला हुआ तो इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के माध्यम से ही जानकारी मिलती है, लेकिन उनको इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है क‌ि भारत में चीन टेलीकॉम के नेटवर्क आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस ने जांच की शुरु

Satellites phone found on India China border at pithoragarh

सूत्रों के अनुसार चीन सीमा पर बुर्फू के पास सेटेलाइट फोन के उपयोग की जानकारी बृहस्पतिवार शाम मिली थी। बताया गया कि उसके बाद चीन सीमा पर तैनात सुरक्षा बल सक्रिय हो गए। अब तक यह पता नहीं चला है कि इसका उपयोग कौन कर रहा था।

​सेटेलाइट फोन का उपयोग देश में प्रतिबंधित है। सुरक्षा बलों के अधिकारी इस मामले में किसी प्रकार की जानकारी नहीं देना चाहते। बहरहाल यहां लोगों में शुक्रवार को दिनभर इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed