फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satellite photo active in corbett park.

कार्बेट में सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल, हड़कंप

Thu, 19 Mar 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कालागढ़/कोटद्वार Updated Thu, 19 Mar 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
satellite photo active in corbett park.

रामगंगा बांध परियोजना और कार्बेट टाइगर रिजर्व/नेशनल पार्क के मुख्यालय कालागढ़ में सेटेलाइट फोन के प्रयोग का मामला प्रकाश में आने से यूपी और उत्तराखंड की सरकारी मशीनरी में हड़कंप मचा है। खुफिया एजेंसी इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


मामले की हो रही खुफिया जांच
कालागढ़ क्षेत्र में 18 फरवरी, 2015 को सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल होने की जानकारी यूपी के खुफिया विभाग को लगी है। रामगंगा बांध परियोजना की सुरक्षा अधिकारी मधुलता शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की खुफिया जांच चल रही है।
विज्ञापन


जांच के दौरान यह बात सामने आई कि इस फोन का प्रयोग वन क्षेत्र के निकट से हुआ जिसकी लोकेशन यूपी और उत्तराखंड की सीमा के आसपास जंगल क्षेत्र में मिली है। कालागढ़ के थानाध्यक्ष आरएस कठैत के अनुसार पुलिस विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को इस बारे में पत्र लिखा गया है। अधिकारियों का मानना है कि सेटेलाइट फोन का उपयोग करने वाला या तो कोई विदेशी पर्यटक हो सकता है, या फिर विदेश में नौकरी करने वाला कोई स्थानीय व्यक्ति। बिना अनुमति के इस फोन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल से वन विभाग भी अलर्ट हो गया है। जांच एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं इस क्षेत्र में कोई अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर तो सक्रिय नहीं हो गया। मामले को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो इससे पूर्व यूपी की सीमा में एक बार पहले भी सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल हुआ था।

सेटेलाइट फोन के इस्तेमाल के लिए अनुमति जरूरी
रामगंगा बांध परियोजना की सुरक्षा अधिकारी मधुलता शर्मा ने बताया कि सेटेलाइट फोन का प्रयोग बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता है। प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति में भी प्रशासन की अनुमति से ही इस फोन का इस्तेमाल किया जाता है।


सेटेलाइट फोन के माध्यम से संदेश, चित्र आदि किसी भी देश में आसानी से सीधे भेजे जाते हैं। यहां पर सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल करते ही लखनऊ में इस बात का पता चल गया, तभी से खुफिया विभाग जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed