फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sarpanch and wife of Sapera Basti arrested with seven kilos of ganja

Dehradun News: सात किलो गांजा के साथ सपेरा बस्ती का सरपंच और पत्नी गिरफ्तार

Thu, 18 May 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and wife of Sapera Basti arrested with seven kilos of ganja
रायपुर क्षेत्र की सपेरा बस्ती का सरपंच अपनी पत्नी के साथ नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। दोनों के पास से सात किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि काफी समय से गांजा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। क्षेत्र के बहुत से लोग गांजा का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन, पुलिस के पास कोई सटीक सूचना नहीं थी कि कहां से गांजा आ रहा है। बीते दिनों पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि सपेरा बस्ती के लोग नशा तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। इस बुधवार को पुलिस टीम ने बस्ती में छापा मारा।
विज्ञापन

वहां कई लोगों से पूछताछ की गई। पता चला कि यहां का सरपंच विजय नाथ गांजा बेचता है। इस काम में उसकी पत्नी विनीता नाथ भी संलिप्त है। ऐसे में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके घर से सात किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। विजय नाथ पिकअप चलाता है। उसके चार बच्चे हैं। यह गांजा वह छोटी-छोटी मात्रा में लोगों को बेचता था। इससे उसे बहुत मुनाफा होता था। आरोपी गांजा कहां से लाता था, यह जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed