{"_id":"07c0536e76872f90bd0e5e7da16674d8","slug":"saree-scam-in-uttarakhand-cmo-will-check-the-quality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएमओ चेक करेंगे साड़ी की क्वालिटी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएमओ चेक करेंगे साड़ी की क्वालिटी, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सीएमओ अपने जिले में साड़ी की क्वालिटी की जांच करेंगे। जी हां, सही सुन रहे हैं आप, स्वास्थय महानिदेशालय ने ये निर्देश दिए हैं। प्रदेश में आशा कार्यकत्रियों के लिए खरीदी गई 12 हजार साड़ियों की जांच जिलों के सीएमओ करेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को एक-एक सैंपल साड़ी दी गई है।
विज्ञापन
अब सभी सीएमओ को अपने-अपने जिलों में सप्लाई की गई साड़ियों से इस सैंपल साड़ी का मिलान करना होगा। गड़बड़ पाए जाने पर सप्लाई करने वाली फर्म के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
फर्म से मंगाई साडियों के सैंपल
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य भूपेंदर कौर औलख और स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने साड़ियों की खरीद में घोटाले के मामले में सप्लाई करने वाली फर्म का जवाब तलब किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने कहा कि अभी गुणवत्ता में कमी का कोई मामला सामने नहीं आया है। जिलों में साड़ियों की आपूर्ति हो चुकी है। उन्होंने आपूर्ति करने वाली फर्म से 13 साड़ियां मंगवाई।
सीएमओं करेंगे मिलान
इन साड़ियों को सभी जिलों के सीएमओ को देकर कहा गया कि वह अपने-अपने जिलों में भेजी गई साड़ियों का मिलान करें। सैंपल और सप्लाई की गई साड़ियों की गुणवत्ता में अंतर मिलने पर तत्काल फर्म के खिलाफ शिकायत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वितरण के समय गड़बड़ी मिलने पर संबंधित सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।