फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanctity comes form devotion in life : Saint Moluram

जीवन में भक्ति से आता है निखार : संत मोलूराम

Mon, 22 Jul 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sanctity comes form devotion in life : Saint Moluram
संत निरंकारी मंडल की ओर से रेस्ट कैम्प स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रविवारीय सत्संग में ज्ञान प्रचारक संत मोलूराम आर्य ने कहा कि बिना समर्पण के भक्ति असंभव है। भक्ति से जीवन में निखार आता है। भक्ति से प्रेम, दया, करुणा, नम्रता, सहनशीलता के गुण भक्त के जीवन में प्रकट होते हैं।
विज्ञापन

रविवार को संत आर्य ने प्रवचन देते हुए कहा कि परमात्मा को जाने बिना इंसान भ्रम में फंसा रहता है। जो सद्गुरु के साथ में बैठकर परमात्मा के ज्ञान की जानकारी प्राप्त करता है, उसके जीवन में भक्ति के गुण प्रकट होते हैं। उन्होंने कहा कि जिसका भी नाता परमात्मा के साथ जुड़ता है उसके हृदय में मानवता के लिए दया, करुणा, प्रेम के भाव प्रकट होने लगते हैं। सत्संग समापन से पहले संतों, भक्तों ने अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परमात्मा के ज्ञान की कृपाओं का विचार एवं गीतों का गायन किया। मंच का संचालन राजेश निरंकारी ने किया। उधर, दिव्य ज्योति संस्थान के सभागार में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन देते हुए साध्वी सुभाषा भारती ने कहा कि धर्म को सीमित दायरों में समेटा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सत्संग विचार भक्ति मार्ग में आगे बढ़ने के लिए बल प्रदान करते हैं। मौके पर विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed