फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanatani Dharma conference was organized in Subharti

जिसका कभी अंत न हो, वो सनातन है : महेंद्र भट्ट

Mon, 29 Jan 2024 02:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Sanatani Dharma conference was organized in Subharti
I-सुभारती अस्पताल परिसर में सनातनी धर्म सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

I

I
I

I-विभिन्न धर्मों के धर्माचार्यों ने किया प्रतिभागI

सनातन संगम न्यास ने झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल परिसर में सनातनी धर्म सम्मेलन आयोजित किया। इसमें सनातनी धर्म के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। धर्माचार्यों ने सनातन ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवताचार्य पंडित सुरेश डबराल ने हवन किया।

डॉ. शांता कुमार नेगी ने बौद्ध मंत्र उच्चारण के साथ ही भजन की प्रस्तुति दी। जैन विद्वान संदीप ने मंत्रों का उच्चारण किया। ललित सिंह व मिन्टू सिंह ने शबद कीर्तन किया। खेंपो जामयांग जिनपा ने बौद्ध रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने सनातन संगम के बारे में जानकारी दी। कहा कि सनातन मूल्य प्रेम, करुणा, मैत्री, समानता, सद्भावना का समन्वय है। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सनातन बहुत व्यापक विषय है। जिसका कभी अंत न हो, वही सनातन है। भारत की सनातनी पद्धति में तन के साथ मन का भी सुख निहित है। सनातन में सुख के लिए धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की बात कही गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज के युग में ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को एकजुट होकर भारतवर्ष के हित में कार्य करना चाहिए। संचालन विवेक कुमार ने किया।
विज्ञापन




इस मौके पर डॉ. देश दीपक, डॉ. अनिल मोंगिया, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. रविन्द्र सिंह असवाल्र डॉ. दिपिका भयाना, राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला, भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed